कुचवाही ब्लॉक में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न, पंचायत कमेटी सत्यापन पर हुआ मंथन

0 169

सीधी। सीधी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कुचवाही में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत कमेटी सदस्यों के सत्यापन सहित संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम सीधी विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा की उपस्थिति एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

बैठक में ब्लॉक कुचवाही अंतर्गत सभी सेक्टर — कोठार, पिपरोहर, शरदा, रामडीह, कुबरी, तेंदुहा, रजडिहा, सारो कला, मझरेटी, उपनी एवं शिवपुरवा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पंचायत कमेटियों के सत्यापन की प्रक्रिया पर विस्तार से मंथन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह एवं विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव एवं जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं एकजुटता को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडलम, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment