आबकारी विभाग की कार्यवाही में अवैध शराब के 3 प्रकरण दर्ज

0 98

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडौरी-कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार एवं आबकारी अधिकारी श्री बैधनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 11 एवं 12 मई 2026 को आबकारी विभाग वृत्त डिंडौरी द्वारा अवैध शराब रखने एवं बिक्री संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर दबिश देकर कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान श्री भजन सिंह पारासर पिता जनकु सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 15 डिंडोरी के पास से एक थैले में 16 पाव रॉयल सिलेक्ट व्हिस्की विदेशी मदिरा बरामद की गई। वहीं श्री फग्गन सिंह राठौर पिता माधव सिंह निवासी खिरसारी के कब्जे से 18 पाव देसी मदिरा जब्त की गई।

इसी प्रकार श्री विशाल भट्ट पिता स्व. श्री लक्ष्मण भट्ट निवासी वार्ड क्रमांक 2 डिंडोरी के पास से 20 पाव गोवा रम, 14 पाव रॉयल सिलेक्ट व्हिस्की विदेशी मदिरा एवं 10 पाव देसी प्लेन मदिरा बरामद की गई।

कार्यवाही में कुल 50 पाव विदेशी मदिरा एवं 28 पाव देसी प्लेन मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 हजार 600 रुपये बताई गई है।

उक्त सभी प्रकरणों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) ‘क’ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

कार्यवाही के दौरान उप निरीक्षक श्री सम्हर सिंह धुर्वे, श्री प्रहलाद सिंह चैहान, आबकारी आरक्षक श्री राम भरोस ठाकुर, श्री छिद्दी लाल झारिया, श्री मनीष उइके, श्रीमती करिश्मा सलामे, नगर सैनिक श्रीमती कोता बाई, श्री तोक सिंह मरावी, वाहन चालक श्री सुरेन्द्र सिंह ठाकुर एवं श्री कुलदीप उइके द्वारा की गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment