जिला पंचायत सभागार में जैव विविधता प्रबंधन अस्थाई समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्ट (राकेश शर्मा) जिला पंचायत सीधी के सभागार में आज 8 मई 2026 को जैव विविधता प्रबंधन अस्थाई समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति श्रीमती श्रद्धा देवेंद्र सिंह द्वारा की गई। बैठक में जिले में जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जैव विविधता के संरक्षण हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने, पौधारोपण को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर जैव संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही जैव विविधता प्रबंधन समितियों की सक्रिय भूमिका एवं ग्राम स्तर पर सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
सभापति श्रीमती श्रद्धा देवेंद्र सिंह ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन बनाए रखना संभव नहीं है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं समिति सदस्यों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।
अंत में सभी ने जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन हेतु संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।मध्यप्रदेश शासन द्वारा जैव विविधता प्रबंधन एवं पंजी निर्माण पर चर्चा ,जिलें में मौजूद वन एवं वनोपज संघ, सहकारी समितियों एवं वनस्पति, वन्य जीव सोन घड़ियाल अन्य गतिविधियों पर चर्चा, जिले में मौजूद विविधताएँ, क्षेत्रीय वैद्य, पीलिया, चर्मरोग, बबासीर, पाइल्स, सर्पदंश अन्य सभी प्रक के वैध्यों की जानकारी,जिले में कृषि, मछलीपालन , गौशाला, पोल्ट्रीफार्म, हथकरघा, गन्ना उत्पादक, मधुमक्खी पालक 1 शासन से संचालित योजनाओं में स्वसहायता समूह के उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों की जानकारी पर चर्चा की गई।
महामहिम राष्ट्रपति / राज्यपाल से सम्मानित किसी भी क्षेत्र पर चर्चा | उपरोक्त बैठक में श्रद्धा देवेंद्र सिंह दादू – सभापति जैव विविधिता एवं प्रबंधन समिति , कृष्णदास साकेत – सदस्य जैव विविधिता एवं प्रबंधन समिति, डॉ. राजेश सिंह चौहान – परियोजना संचालक आत्मा,डॉ. अमित आनंद सोनी – उपसंचालक पशु चिकित्साऐं, श्रीमती गीता पटेल – उप परियोजना संचालक आत्मा, श्री विनोद भारती – ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी सीधी, श्रीमती सोनम सिंह विकासखण्ड प्रबंधक आत्मा सिहावल, कु. प्रीति सिंह बी.टी.एन रामपुर नैकिन, श्री प्रदीप कुमार पनाड़िया बी.टी.एन सीधी उपस्थित रहे।