खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
सोमवार, 04 मई 2026
🔵👉सीधी में जारी है दुर्घटनाओं का दौर। किसी न किसी की रोज जा रही जान।
🔵👉सीधी में स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ तेज, व्यापारियों पर लगा जुर्माना, फुटपाथ भी कराए गए मुक्त।
🔵👉खनिज माफियाओं पर सीधी में कसता जा रहा है प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन जप्त।
🔵👉बरगी जलासय क्रूज हादसे पर लिया जा रहा सख्त एक्शन, कई जिम्मेदारों पर गिरिराज मुख्यमंत्री ने कहा किसी को छोड़ेंगे नहीं।
🔵👉मध्य प्रदेश में उपभोक्ताओं को बिजली का डबल करंट, मई में फिर बढ़ेदाम, बिल में होगा भारी इजाफा।
🔵👉चीन का अमेरिका को करारा जवाब,कहा-तेल रिफाइनरियों पर प्रतिबंध नामंजूर, पहली बार “ब्लॉकिंग स्टैच्यूट” किया लागू।
🔵👉हॉर्मुज में भारत की बड़ी कामयाबी,अमेरिकी ‘चक्रव्यूह’ तोड़ निकला ‘सर्व शक्ति’ टैंकर, ईरान की मदद से पूरा किया खतरनाक सफर।
🔵👉भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सैटेलाइट ‘दृष्टि’ लॉन्च,ऑप्टिकल और रडार दोनों से फोटो ले सकता है, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला उपग्रह
🔵👉लिपुलेख पर भारत की दोटूक, 1954 से हमारा रास्ता, नेपाल के दावे बेबुनियाद।
🔵👉बंगाल में काउंटिंग से पहले सड़क पर मिलीं VVPAT पर्चियां,EC बोला-मॉक पोल वाली हैं।
🔵👉पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज, असम-तमिलनाडु-केरल में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, बंगाल में कौन मारेगा बाजी?।
🔵👉ईरान तनाव के बीच इजरायल की ताकत में भारी इजाफा, US से खरीदेगा दो नए फाइटर जेट, नई डील को मंजूरी।
🔵👉विनेश फोगाट बोलीं वो बृजभूषण यौन उत्पीड़न मामले की हैं सर्वाइवर, गोंडा के टूर्नामेंट को लेकर जताई आशंकाएं।
🔵👉नोबेल शांति की रेस में भारत के ‘पैडमैन’, अरुणाचलम मुरुगनाथम हुए नॉमिनेट
🔵👉चीन की ‘शॉर्टकट’ से AI सुपरपावर बनने की कोशिश, अमेरिका ने दुनिया भर में दी चेतावनी, कहा- चीनी कंपनियों से रहें सावधान।
🔵👉भारतीय सेना का दल सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए कंबोडिया रवाना।
🔵👉देश की पहली स्पेस सिटी जल्द,आंध्र में इसी महीने से आकार लेगी, यहां दुनिया के लिए रॉकेट बनेंगे।
खेल समाचार
🔴👉🏏आईपीएल 2026में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, साई सुदर्शन ने खेली शानदार पारी
🔴👉🏏 आईपीएल 2026 में कोलकाता की लगातार तीसरी जीत,हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, रघुवंशी की फिफ्टी, वरुण को 3 विकेट।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤