डिण्डौरी पुलिस का नशे पर बड़ा एक्शन: 77 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
आईटीआई क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई, कार, नगदी और मोबाइल भी जब्त

खबर:
डिण्डौरी। अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली डिण्डौरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 77 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त की है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं एसडीओपी सतीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 29 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आईटीआई डिण्डौरी के पास भोंदूटोला क्षेत्र में कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब को कस्बे में खपाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन आरोपियों—कुंवर सिंह उर्फ भुरसू पाराशर (28), सचिन शर्मा (46) और सुनील कुशवाहा (43) को पकड़ लिया।
आरोपियों के कब्जे से कुल 77.390 लीटर अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 36,770 रुपये), 4 मोबाइल (कीमत 36,500 रुपये), 52,000 रुपये नगद और एक सिल्वर रंग की आई-10 कार (एमपी 20 सीसी 1776) जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 6,25,270 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन शर्मा और सुनील कुशवाहा के खिलाफ पहले भी आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं, जबकि कुंवर सिंह उर्फ भुरसू पाराशर के खिलाफ कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पूरे मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है और अवैध शराब के नेटवर्क की जांच की जा रही है।
मुख्य भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उपनिरीक्षक भिपेंद्र पाठक, सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।