किसान-चौपाल कर संगठन ने ग्राम लालपुर के किसानों की सुनी समस्याऍ

0 173

बरसात से पहले सभी नहरो की साफ सफाई व लालपुर गांव के खेत तक पानी पहुंचे-जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू

किसानों की समस्याओं के समाधान ना होने पर भारती किसान संघ सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिण्डौरी/शहपुरा:- इन दिनों किसानों की समस्या जानने के लिए भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि लालपुर गांव जाकर किसान चौपाल किया। किसान चौपाल में किसान खुलकर अपनी समस्याओं को संघ के समक्ष रखें है ।

 

आज किसान चौपाल का आयोजन ग्राम लालपुर में किया गया जिसमें सैकडों महिला पुरुष किसान शामिल हुए, ग्राम लालपुर में चौरा बांध से किसानों के खेतों तक पानी नही पहुँच पा रही है। बरसात से पहले पानी पहुंचाई जाऐ।

 

कोदों कुटकी का अभी तक कुछ किसानों का भुक्तान नहीं हुआ जिससे किसानों को भारी समस्या आ रही है वहीं दूसरी ओर कोदो कुटकी का बोनस अभी तक नहीं मिला है जल्द ही बोनस दिया जाए।

 

जिला डिण्डौरी मे गेहूं के स्लाँट बुक नहीं हो पा रहा है किसान रात-रातभर जाग रहे इसके बाद भी सर्वर डाऊन बता रहा है स्लाँट बुक नहीं हो पा रहा है जिसमें किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का जल्द ही समाधान हो।

 

भारतीय किसान संघ इन्ही सब समस्याओ के निराकरण के लिए शाशन प्रशासन से विशेष आग्रह कर रहा है। और कार्य ना होने पर किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। जिसकी पूर्ण जबावदारी जिला प्रशासन की होगी ।

 

आज के इस किसान चौपाल में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, तहसील सदस्य नन्दकिशोर झारिया ग्राम सरपंच भारत सिंह जी, ग्राम अध्यक्ष शिव कुमार, ग्राम मंत्री खुमान झारिया सहित सैकड़ों किसान महिला पुरुष रहे उपस्थित।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment