प्रस्फुटन ग्राम सिंगनपुरी में जनभागीदारी से बोल्डर युक्त बोरी बंधान कार्य हुआ संपन्न

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
डिंडौरी-म०प्र० जन अभियान परिषद जिला डिण्डौरी विकास खण्ड समनापुर अंर्तगत नवांकुर संस्था-समाज कल्याण संस्थान मोहगाँव के तत्वाधान में प्रस्फुटन ग्राम सिधनपुरी में आमा नाला में तुलादास एवं ईश्वर दास खेत के समीय बोल्डर एवं मिट्टटी मुरूम से अस्थायी कच्चा नाला बाँध गया जल गंगा सर्वधन अभियान के तहत जन स्त्रोतों सेवा समागम के तहत जल सरंक्षण का कार्य किया गया। उक्त कार्यक्रम में नवांकुर सेक्टर प्रभारी रामकुमार मरकाम, सेक्टर- 05 बम्हनी, नवांकुर सेक्टर प्रभारी सूरज प्रसाद ताम्रकार सेक्टर-04-गौरा कन्हारी प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष- श्री कमलकिशोर पन्द्रोजी शेरसिंह पन्द्रो, सुन्नादास, मोहन सिंह, किलेश्वर जी उर्मिला बाई, सोहाग बती, प्रेमवती नरबरिया बाई, आदि की उपस्थिति में श्रमदान कार्य किया गया।