अभियान मुस्कान’ में बड़ी सफलता: 1250 किमी दूर गुजरात से नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद

सेमरिया पुलिस की तत्पर कार्रवाई, अंकलेश्वर से रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

0 434

सीधी | 27 अप्रैल 2026
जिला पुलिस सीधी द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान मुस्कान’ के तहत सेमरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 1250 किलोमीटर दूर गुजरात के अंकलेश्वर से एक अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रकरण दर्ज होते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पारंपरिक साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र का सहारा लिया और बालिका तक पहुंच बनाई।
सुनियोजित रणनीति से सफल रेस्क्यू
थाना प्रभारी सेमरिया उनि. केदार परौहा के नेतृत्व में गठित टीम अंकलेश्वर पहुँची, जहां स्थानीय सहयोग से बालिका का पता लगाकर उसे सुरक्षित दस्तयाब किया गया। वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को सीधी लाकर परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।
टीम की अहम भूमिका
इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में थाना प्रभारी केदार परौहा, सउनि भूपेंद्र सिंह बागरी, प्रधान आरक्षक रामचरण, आरक्षक विनीत सिंह बघेल एवं महिला आरक्षक चेतना सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसपी का बयान
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी ने कहा कि गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित बरामदगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘अभियान मुस्कान’ के तहत टीमों को सक्रिय किया गया है और सेमरिया पुलिस की यह कार्रवाई उनकी पेशेवर दक्षता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment