सदर बाजार पुलिस ने हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार। 

0 197

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर थाना सदर बाजार पुलिस ने मारपीट कर नाले में फेंकने से हुई मौत के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

20 अप्रैल को वादी ने तहरीर दी कि आकाश राठौर ने उसके छोटे भाई आशीष के साथ मारपीट की और घायल हालत में नाले में डाल दिया। अगले दिन सुबह आशीष मृत अवस्था में मिला। मु0अ0सं0 148/2026 धारा 105 BNS में केस दर्ज हुआ।

 

पुलिस ने दोपहर करीब 1:28 बजे खन्नौत नदी के लोधीपुर पुल से मुखबिर की सूचना पर आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

गिरफ्तार आरोपी

आकाश राठौर उर्फ आदर्श 23 वर्ष, पुत्र अभिषेक राठौर, इन्द्रानगर कॉलोनी, सदर बाजार

 

आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मानचन्द, का0 अनमोल, का0 मो0 तौफीक शामिल।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment