BAMS में टॉप कर डॉ. शालिनी शुक्ला ने बढ़ाया जिले का मान, उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

0 365

चुरहट (सीधी)

सीधी जिले की चुरहट तहसील अंतर्गत ग्राम बड़ोखर की प्रतिभाशाली छात्रा डॉ. शालिनी शुक्ला ने बीएएमएस (BAMS) की डिग्री उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पूर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय रीवा से वर्ष 2019 बैच में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने डॉ. शालिनी शुक्ला को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

डॉ. शालिनी शुक्ला, स्वर्गीय श्री अनुसुइया प्रसाद शुक्ला की पौत्री हैं। उनके पिता श्री अनुराग दीप शुक्ला (ब्यूरो चीफ, समय जगत) एवं माता श्रीमती पूनम शुक्ला (शिक्षिका) हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विंध्य एकेडमी, परसवार (चुरहट) से प्राप्त की। उनके छोटे भाई डॉ. संजीव शुक्ला भी मेधावी छात्र रहे हैं।

डॉ. शालिनी ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।

परिवार व शुभचिंतकों में खुशी

इस सफलता पर बड़े भाई शैलेंद्र पांडेय सहित नाना श्री रमेश पांडे, नानी श्रीमती दुर्गा पांडे, दादी प्रेमवती, मामा-मामी, मौसी, बुआ-फूफा एवं समस्त परिजनों व गुरुजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर डॉ. शालिनी शुक्ला ने कहा कि वे आगे भी सेवा भाव से कार्य करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment