155334 पर कॉल करते ही मिलेगी मुफ्त शव वाहन सेवा, प्रदेशभर में लागू नई व्यवस्था

0 178

सीधी। राज्य सरकार ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शव वाहन सेवा को और अधिक सुलभ बना दिया है। अब जिला चिकित्सालय में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजन 155334 हेल्पलाइन नंबर डायल कर मुफ्त शव वाहन सेवा का लाभ ले सकेंगे।

यह नई व्यवस्था सीधी सहित प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दी गई है। पहले यह सेवा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे अलग हेल्पलाइन नंबर से संचालित किया जा रहा है, जिससे लोगों को सुविधा प्राप्त करने में आसानी होगी।

सरकार द्वारा अधिकृत कंपनी जय अम्बे इमर्जेंसी सर्विस के माध्यम से संचालित इस सेवा के तहत शव को अस्पताल से घर या श्मशान (शांति धाम) तक निःशुल्क पहुंचाया जाएगा।

खास बात यह है कि यह सुविधा केवल जिला चिकित्सालय तक सीमित नहीं है, बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) स्तर पर भी उपलब्ध रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अस्पताल से शव वाहन तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार की इस पहल से कठिन समय में जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment