देशभर में खुलेंगे लीगल एड सेंटर: अब हर जरूरतमंद तक पहुंचेगा न्याय, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

0 269

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

 

नई दिल्ली। न्याय तक आम जनता की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज्यूडिशियल काउंसिल ने देश के प्रमुख शहरों में लीगल एड सेंटर खोलने की घोषणा की है। इस पहल के तहत नई दिल्ली, देहरादून, कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, जयपुर, सुल्तानपुर, इटावा और भरतपुर में जल्द ही ये केंद्र शुरू किए जाएंगे, जहां लोगों को मुफ्त प्रारंभिक कानूनी सलाह और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

इन लीगल एड सेंटरों का उद्देश्य खासतौर पर गरीब, वंचित, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, मजदूरों और छात्रों तक कानूनी मदद पहुंचाना है। यहां नागरिकों को दस्तावेज़ी मार्गदर्शन, शिकायत निवारण, उपभोक्ता विवाद, पारिवारिक मामलों, साइबर शिकायतों, महिला एवं बाल अधिकार और श्रम विवाद जैसे मामलों में सहायता दी जाएगी, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।

 

ज्यूडिशियल काउंसिल के चेयरमैन राजीव अग्निहोत्री ने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से न्याय व्यवस्था को जमीनी स्तर तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिवक्ताओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से संचालित ये केंद्र न सिर्फ कानूनी सहायता देंगे, बल्कि जागरूकता शिविर, कार्यशालाएं और हेल्पलाइन सेवाएं भी चलाएंगे, जिससे देश में एक मजबूत और सशक्त कानूनी सहायता नेटवर्क तैयार हो सके।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment