खबरें देश-विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 183

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

शुक्रवार 10- अप्रैल -2026

🔵👉सीधी जिले के कुसमी हत्याकांड में आखिरकार मिला मरहम वाला इंसाफ, सांसद के प्रयासों से पीड़ित परिवार को मिली राहत।

🔴👉ओफ ये गुस्सा➖ शिविर में सीधी सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा को आया गुस्सा, एक महिला द्वारा वायदा याद दिलाने पर भड़क उठे सांसद।

🔵👉सीधी सांसद ने शखती दिखाते हुए शिविर में मौके पर ही समस्याओं के निपटारे की दिए निर्देश।

🔵👉सीधी शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा रुख पांच दुकानदारों पर समन शुल्क की गई कार्यवाही।

🔵👉पुलिस बैंड की धुनों से गूंजा सिंगरौली, युवाओं को भारती के लिए किया गया प्रेरित।

🔵👉छत्तीसगढ़ की जन्मभूमि में डॉक्टर मन्नालाल देवदास का हुआ सम्मान, उत्कृष्ट मंच संचालन से जीता सबका दिल।

🔵👉डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रुखी में फर्जी बिलों से लाखों का गबन, सचिव पर लगे गंभीर आरोप।

🔵👉अररिया के फारबिसगंज में दिनदहाड़े दो की हत्या।

🔵👉भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- TMC राज में मां-मानुष डरे हुए, कहा- 4 मई के बाद गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे; कांग्रेस-लेफ्ट एक थाली के चट्टे-बट्टे।

🔵👉असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग, पुडुचेरी में 90% मतदान; केरल में 49 साल में दूसरी रिकॉर्ड वोटिंग।

🔵👉3 राज्यों में वोटिंग पर मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा संदेश, कहा-‘रिकॉर्ड मतदान पूरी दुनिया के लोकतंत्र के लिए एक बड़ी मिसाल’।

🔵👉जयशंकर जाएंगे UAE, हरदीप पुरी पहुंचे कतर; LPG संकट दूर करने को निकले मोदी के 2 ‘धुरंधर’।

🔵👉साढ़े 5 महीने बाद आज आएगी यूपी SIR की फाइनल वोटर लिस्ट, पार्टियों की चुनावी रणनीति पर पड़ेगा असर।

🔵👉मुंबई एयरपोर्ट पर बड़े तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 37 करोड़ रुपये का सोना जब्त; 24 महिलाएं गिरफ्तार।

🔵👉भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र आज जारी कर सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में इसे जारी करेंगे। भाजपा के इस संकल्प पत्र में कई बड़े वादे शामिल किए जा सकते हैं। पार्टी महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक मदद देने की योजना का भी एलान कर सकती है।

🔵👉 ईरान के बाद लेबनान को भी राहत, लगातार हमलों के बाद नरम पड़ा इस्राइल, शांति वार्ता के लिए तैयार हुए नेतन्याहू।

🔵👉 छह हफ्तों के टकराव के बाद हुए युद्धविराम से बाजारों में सुधार दिखा, तेल कीमतें गिरीं और शेयर बाजार उछले। फिर भी होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाज, बाधित सप्लाई और बढ़ी लागत ने ईंधन, हवाई किराए व ब्याज दरों पर असर डाला है। आगे की स्थिति युद्धविराम की स्थिरता पर टिकी है।

🔵👉अमेरिका और ईरान के बीच आज़  इस्लामाबाद में वार्ता होगी। इसमें युद्ध विराम को आगे बढ़ाने या संघर्ष को पूरी तरह रुकवाने पर चर्चा होनी है। ईरान और अमेरिका के बीच बीते एक महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध कुछ दिन के लिए टल गया है। दोनों देशों के बीच हुए इस युद्ध विराम में पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र ने भी भूमिका निभाई है।

खेल समाचार

🔴👉🏏लखनऊ की IPL में लगातार दूसरी जीत, कोलकाता हारी, मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर नाबाद 54 रन बनाकर जिताया, आयुष बडोनी की फिफ्टी

🔴👉🏏 आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम के 7:30 बजे गुवाहाटी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमें अब तक अजेय हैं। राजस्थान अपने तीनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है।

🔵👉मौसम➖बीते दिनों की हल्की ठंडक अब ज्यादा देर टिकती नहीं दिख रही, क्योंकि आने वाले दिनों में पारे में तेज उछाल के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि कई क्षेत्रों में खराब मौसम की गतिविधियां भी जारी रहेंगी।

❤प्रहइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment