कुसमी हत्याकांड: आखिरकार मिला इंसाफ का सहारा, सांसद के प्रयासों से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत!”

0 419

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सीधी। जिले के कुसमी क्षेत्र में हुए बहुचर्चित पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को अब बड़ी राहत मिली है। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के सतत प्रयासों के फलस्वरूप मृतक की पत्नी श्रीमती ललिता द्विवेदी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर प्रदान की गई है। यह सहायता ऐसे कठिन समय में परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण संबल के रूप में सामने आई है।

 

गौरतलब है कि कुसमी में 75 वर्षीय पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल था। इस दुखद घटना के बाद से ही सांसद डॉ. राजेश मिश्रा लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में बने रहे और उनकी हर संभव मदद के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने न केवल प्रशासनिक स्तर पर मामले को उठाया, बल्कि शासन तक भी पीड़ित परिवार की स्थिति को गंभीरता से पहुंचाया।

 

सांसद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर इस संवेदनशील प्रकरण को प्रमुखता से रखा और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उनके निरंतर प्रयासों और पहल के परिणामस्वरूप अब मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से सहायता राशि स्वीकृत हो सकी है। इस अवसर पर सांसद ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह कदम पीड़ित परिवार को कठिन समय में सहारा देगा और शासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment