“नन्हे हुनर को बड़ा सम्मान: कलेक्टर ने TLM प्रस्तुति से प्रभावित होकर छात्रों को दिया निजी पेन पुरस्कार”

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान
सीधी जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैगमा के छात्रों ने जन समस्या निवारण शिविर में शिक्षा विभाग के स्टॉल पर TLM (Teaching Learning Material) के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्रों की रचनात्मकता, समझ और प्रभावी प्रस्तुति ने उपस्थित अधिकारियों को खासा प्रभावित किया, जिससे विद्यालय का नाम रोशन हुआ।

छात्रों की इस सराहनीय उपलब्धि से प्रसन्न होकर माननीय कलेक्टर महोदय ने अपना निजी पेन पुरस्कार स्वरूप छात्रों को प्रदान किया। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहावल को निर्देशित किया गया कि इन प्रतिभाशाली छात्रों को विधिवत पुरस्कृत किया जाए, ताकि उनका उत्साह और बढ़े।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी सर ने भी छात्रों की खुलकर सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पैगमा एवं उनकी समर्पित टीम के मार्गदर्शन में छात्रों ने यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। पूरे क्षेत्र में इस सफलता को लेकर प्रसन्नता का माहौल है और विद्यालय परिवार को साधुवाद दिया जा रहा है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)