कलेक्टर ने विकासखंड बजाग के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

0 334

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

बजाग- डिंडोरी जिले के विकासखंड बजाग अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विकासखंड बजाग के ग्राम सरवाही में कलेक्टर ने हथकरघा लूम, जल संचय के तहत सोकपिट निर्माण, आंगनवाड़ी केंद्र, प्रधानमंत्री आवास, रंगमंच भवन एवं पुराने भवनों का निरीक्षण किया। साथ ही हथकरघा लूम के संचालक श्री गंगू दास लोरिया को स्थानीय स्तर पर साड़ी निर्माण हेतु भवन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके बाद उन्होंने आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए वहां उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनके शिक्षा का स्तर जाना और आंगनवाडी कार्यकर्ता को बच्चों की देखभाल और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्यम मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवाही का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। तत्पश्चात निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल के नवीन भवन स्थित कम्प्यूटर कक्ष, प्राचार्य कक्ष आदि का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 100 विद्यार्थियों में से मात्र 32 विद्यार्थियों की उपस्थिति पाई गई जिस पर कलेक्टर ने विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती दुलारी मोगरे ने बताया कि कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

ग्राम सिंगपुर में कलेक्टर ने “एक बगिया मां के नाम” पहल के अंतर्गत लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया। यहां श्रीमती बुधवारिया बाई यादव एवं शक्ति बाई द्वारा आम, आंवला, नींबू, जामुन एवं अनार के पौधे लगाए गए हैं, जिन्हें संरक्षित रखने के लिए नवीन तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। वही पर ग्राम पंचायत सिंगपुर की ग्रामीणों द्वारा पानी एवं विद्युत की समस्या कलेक्टर के समक्ष रखी गई जिस पर पीएचई विभागीय अधिकारी ने बताया कि कार्य अभी ट्रायल पर है जिस पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सरपंच को कहा कि जब तक कार्य पूर्ण न हो तब तक हैण्डओवर न लिया जाए। और ठेकेदार आर के गुप्ता ग्वालियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तालाब का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने सरपंच और सचिव को तालाब में घाट निर्माण करने एवं साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत आमाडोंगरी की महिला श्रीमती छोटी बाई द्वारा लकड़ी से बनाए जा रहे हस्तशिल्प (टोकनी आदि) कार्यों को भी देखा गया। इसी क्रम में उर्मिला टेकाम के मुर्गी पालन कार्य का निरीक्षण कर स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही गई। आमाडोंगरी ग्राम पंचायत में पानी की टंकी एवं मशरूम उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया गया। और जनपद पंचायत कार्यालय आमाडोंगरी के नवीन भवन का भी अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान बजाग एसडीएम श्री अक्षय डिगरसे, सीएमएचओ श्री मनोज पाण्डेय, एनआरएलएम श्रीमती अर्पणा पाण्डेय, ग्राम के सरपंच, सचिव सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment