प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव हेतु बृजेन्द्र देव पांडेय ने किया नामांकन

जबलपुर में अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत
जबलपुर। सिंगरौली (बैढ़न) जिला एवं सत्र न्यायालय के यशस्वी अध्यक्ष एवं अधिवक्ता समाज के लोकप्रिय मार्गदर्शक श्री बृजेन्द्र देव पांडेय ने मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनका आगमन संस्कारधानी जबलपुर की पावन धरा पर हुआ, जहां अधिवक्ता समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।
नामांकन के अवसर पर जबलपुर के प्रबुद्ध अधिवक्ता साथियों द्वारा श्री पांडेय का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके नेतृत्व, न्यायप्रियता एवं अधिवक्ता हितों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री पांडेय का व्यक्तित्व अधिवक्ता समाज के लिए प्रेरणादायक है और उनका नेतृत्व अधिवक्ता एकता एवं न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगा।
सभी अधिवक्ताओं ने उनके सफल एवं विजयी भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
— अधिवक्ता आस्तिक द्विवेदी