परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर NSUI का प्रदर्शन, कुलपति से की निष्पक्ष पुनः समीक्षा की मांग

0 196

उत्तर प्रदेश NSUI जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा के नेतृत्व में NSUI का एक प्रतिनिधि मंडल विश्वविद्यालय पहुँचा, जहां छात्रों के परीक्षा परिणाम से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर कुलपति महोदय से विस्तृत चर्चा की गई।

शुभम मिश्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किए गए परिणाम संशोधनों पर सवाल उठाते हुए बताया कि प्रथम संशोधन में सभी छात्र-छात्राओं को 10 अंकों का ग्रेस मार्क्स दिया गया था, इसके बावजूद कई छात्र Not Promoted रहे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने ई-मेल के माध्यम से छात्रों से प्रत्यावेदन मंगवाए और पुनः संशोधन किया, जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ Promoted हुए।

उन्होंने कहा कि इन प्रक्रियाओं के बावजूद अब भी कई छात्र-छात्राएँ ऐसे हैं, जिनके परिणाम में किसी भी प्रकार का सुधार नहीं किया गया है। प्रतिनिधि मंडल ने प्रभावित छात्रों के आवेदन पत्र एवं परिणाम की छायाप्रति कुलपति के समक्ष प्रस्तुत करते हुए लंबित मामलों की निष्पक्ष पुनः समीक्षा की मांग की।

NSUI ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक प्रत्येक छात्र को न्याय नहीं मिल जाता, संगठन छात्रों के हित में अपना संघर्ष जारी रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाए

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment