भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन 6 अप्रैल को, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

0 842

सीधी, 04 अप्रैल 2026।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 09:30 बजे हॉस्पिटल चौक स्थित न्यू भारत होटल के बगल में भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में संपन्न होगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे। वहीं संभाग संगठन प्रभारी विजय दुबे, लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान, सीधी विधायक रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, पूर्व विधायक चुरहट शरदेंदु तिवारी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए जिले भर से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में सक्रिय सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जश्न का माहौल देखा जा रहा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment