पड़रिया खुर्द में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, 100 फीट ध्वज पंचमुखी हनुमान मंदिर में अर्पित

0 289

जिला ब्यूरो, मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट

शाहपुरा (डिंडोरी)।

 

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शाहपुरा विकासखंड के ग्राम पड़रिया खुर्द में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। बजरंग दल के तत्वावधान में गांव में भव्य शोभायात्रा एवं ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

 

यह भव्य यात्रा खैर माता मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पैदल चलते हुए बरखेड़ा स्थित बाटकेश्वर धाम पहुंची। यात्रा के दौरान भक्तों ने पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

बाटकेश्वर धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज को विधि-विधान से 100 फीट लंबा ध्वज अर्पित किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भक्तों ने अपने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

 

शोभायात्रा के दौरान विशेष रूप से हनुमान जी की गदा एवं अन्य अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन करते हुए युवाओं ने जुलूस को आकर्षक बनाया। आयोजन में ग्रामीणजन, युवा वर्ग एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment