एसपी सिटी और सीओ सिटी ने अनुमत धाम की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण 

0 178

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर में श्री हनुमान जयंती के अवसर पर श्री हनुमत धाम परिसर में लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत ने ड्यूटी चेक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान, पुलिस बल की ड्यूटी का परीक्षण किया गया और भीड़-नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, और संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और प्रशासन का सहयोग करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment