खबरें देश विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
मंगलवार, 31 मार्च 2026
🔵👉सीधी कलेक्टर ने सिहावल का किया आकस्मिक दौरा, बुनियादी समस्याओं पर जताई नाराजगी।
🔵👉रीवा सीधी रेल लाइन ने पकड़ी तेजी, चुरहट रामपुर नैकिन पर पहली लोडेड ट्रेन का हुआ सफल ट्रायल।
🔵👉सीधी पुलिस की धमाकेदार कार्यवाही में दो दिन में अवैध शराब विक्रेताओं पर केस हुए दर्ज।
🔵👉सिहावल में करोड़ों की इमारतें तैयार, ताले में कैद है विकास। आम जनता आज भी परेशान।
🔵👉गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा एक्शन- गृह मंत्रालय ने ब्लॉक किए 8 लाख सिम और 83 हजार व्हाट्सएप अकाउंट।
🔵👉लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट,दिल्ली, तमिलनाडु में आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था; 2007 में भी गिरफ्तार हो चुका था।
🔵👉‘प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सकारात्मक पहल’ भारत-बंगलादेश संबंध फिर सुधार की तरफ!
🔵👉 पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की मौत।
🔵👉नीतीश का MLC पद से इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए,तेजस्वी बोले- BJP ने दबाव में इस्तीफा दिलवाया; नितिन नवीन ने भी MLA पद से रिजाइन किया।
🔵👉राहुल गाँधी बोले- केरल में महिला मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार,हिमंता ने कहा- असम को आसमान तक ले जाना है, Gen-Z हमारे साथ।
🔵👉अमित शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी,वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया; गरीबी ने नक्सलवाद नहीं, नक्सलवाद ने गरीबी फैलाई।
🔵👉रुपये में ऐतिहासिक गिरावट जारी, 95.20 प्रति डॉलर के करीब पहुंचा।
🔵👉विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स में आई 1000 अंक की गिरावट।
🔵👉फिर पाकिस्तान की किरकिरी, इस्राइली दूत बोलीं- पश्चिम एशिया संकट में भारत बन सकता है बेहतर मध्यस्थ, PAK को लताड़ा।
🔵👉दुनिया को फिर डरा रहा है कोरोना… 23 देशों में फैला नया ‘सिकाडा’ वेरिएंट, विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी।
🔵👉बिहार में बनेगा भाजपा का मुख्यमंत्री, JDU से बनेंगे दो डिप्टी CM, 15 अप्रैल तक नई सरकार के गठन की संभावना।
🔵👉ईरान पर अमेरिका-इज़रायल हमलों का 31वां दिन, बातचीत के दावों के बीच ट्रंप बोले- मैं तेल पर क़ब्ज़ा करना चाहता हूं।
🔵👉अमेरिकी सैनिक मध्य-पूर्व पहुंच गए हैं. रूस ने ईरान के परमाणु प्लांट में काम कर रहे अपने कर्मचारियों को निकाल लिया है।
🔵👉पंजाब में करोड़ों की ठगी के मामले में AAP नेता गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा।
🔵👉पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर! 14 बच्चों समेत 17 की मौत, 56 से ज्यादा लोग घायल।
🔵👉मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 5 राज्यों के कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि,पुणे में ओले गिरे; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के द्रास में बर्फबारी।
खेल समाचार
🔴👉🏏आईपीएल 2026➖ राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चटाई धूल, 8 विकेट से जीता मैच, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी पचासा।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤