राम मूर्ति सिंह वर्मा मेमोरियल सेवा ट्रस्ट द्वारा सेवा कार्य का आयोजन

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। राम मूर्ति सिंह वर्मा मेमोरियल सेवा ट्रस्ट (राहत ट्रस्ट) के सौजन्य से समाज सेवा हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों तक सहायता पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धन एवं असहाय परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही जरूरतमंद बेटियों के विवाह हेतु “राहत सामग्री” प्रदान कर उनके जीवन में सहयोग एवं सम्मान का भाव बढ़ाया गया।
इस क्रम में श्री देवराज एवं श्रीमती सीमा की पुत्री कुमारी नेहा, निवासी मिश्रीपुर, शाहजहांपुर तथा श्री बालकराम एवं श्रीमती विमला देवी की पुत्री कुमारी वंदना, निवासी मिश्रीपुर, शाहजहांपुर, इसके अतिरिक्त ग्राम दिलावरपुर निवासी श्री मीपाल के परिवार को भी सहायता उपलब्ध कराई गई तथा कुमारी सेजल के विवाह के लिए भी आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक ‘राहत — मदद जो सुकून दे’ पहुँचाना है।” उन्होंने बताया कि स्वर्गीय बाबा राम मूर्ति सिंह वर्मा जी के आदर्शों एवं मूल्यों का अनुसरण करते हुए ट्रस्ट निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।
राम मूर्ति सिंह वर्मा मेमोरियल सेवा ट्रस्ट (राहत ट्रस्ट) सदैव जरूरतमंदों के साथ खड़ा है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु निरंतर कार्यरत है।