शिक्षा जगत के महान हस्ती एवं लालू मंडल कॉलेज गया के संस्थापक व शिक्षाविद प्रो.(डॉ.) अवध कुमार जी को श्राद्धकर्म में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0 246

– जहानाबाद,i जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम -ढ़ाव (ककड़िया) निवासी, शिक्षा जगत के महान हस्ती, लालू मंडल कॉलेज गया के संस्थापक व शिक्षाविद स्व.प्रो.(डा)अवध कुमार के उनके पैतृक गांव ढ़ाव( ककड़िया) में आयोजित श्रद्धांजलि सभा/श्राद्धकर्म में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया i इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत विचार व्यक्त करते हुए जहानाबाद के माननीय सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव जी ने कहा कि स्व.अवध बाबू एक सरल स्वभाव एवं उच्च विचार के धनी व्यक्ति थे, वहीं राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव एवं एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष -सह-नागरिक विकास मंच के उपाध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि अवधव बाबू के आकस्मिक निधन से उनके परिवार ,समाज के साथ-साथ शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है, अवध बाबू -बाबा साहेब के मूल मंत्र को अक्षरस: पालन करते हुए समाज

के अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए शिक्षण संस्थान के स्थापना कर एक बड़ी मिशाल कायम किया ,जिसे लोग सदियों तक याद करेगा, खासकर गरीब छात्र/छात्राओं को भरपूर मदद करते हुए आगे बढ़ाने का काम किया करते थे, उपस्थित लोगों ने ईश्वर से कामना किया कि आदरणीय स्व.प्रो. (डॉ)अवध बाबू के दिवंगत आत्मा को शांति मिले एवं परिवार वालों को सहनशक्ति मिले।। भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जहानाबाद के माननीय सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव जी ,राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय जी, एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष- सह – नागरिक विकास मंच के उपाध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव जी, राजद उपाध्यक्ष मनोज यादव,धर्मवीर यादव ,मुन्ना यादव ,मनोज कुमार, रविंद्र प्रसाद ,मुरारी प्रसाद ,सुदामा प्रसाद ,गोरेलाल यादव ,ललन प्रसाद ,अर्जुन प्रसाद , लालदेव यादव समेत सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment