अवैध रेत परिवहन पर शासन पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

0 230

सिंगरौली, 27 मार्च 2026। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी शासन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर-ट्राली को जप्त किया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार द्वारा गठित टीम ने यह कार्रवाई की। चौकी प्रभारी सासन उपनिरीक्षक संदीप नामदेव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नीले रंग का ट्रैक्टर क्रमांक MP66A5734 अवैध रेत लेकर झांझी टोला की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम हर्रहवा राखड़ डेम के पास घेराबंदी की। इस दौरान पावरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल 439RE8 मौके पर पहुंचा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जांच में ट्राली में लोड रेत अवैध पाई गई।

पुलिस ने ट्रैक्टर (कीमत लगभग ₹6 लाख) एवं रेत (कीमत लगभग ₹5 हजार) सहित कुल ₹6.05 लाख का माल जप्त कर लिया है। आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, प्रधान आरक्षक सुमत कोल, प्रधान आरक्षक अनिल नवैत, आरक्षक राजकुमार शाक्य, आरक्षक प्रवीण तिवारी एवं आरक्षक फतेह बहादुर सिंह का विशेष योगदान रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment