शाहजहांपुर। अफीम तस्कर की 80 करोड रुपए की संपत्ति सीज।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर में अफीम तस्कर बाबू उर्फ रियाज की 80 करोड रुपए की संपत्ति शाहजहांपुर पुलिस व मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की सीज।
मुजफ्फरनगर पुलिस और शाहजहांपुर जनपद की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्कर बाबू उर्फ रियाज पुत्र सरताज निवासी मोहल्ला आतिशबाजन कस्बा व कटरा जिला शाहजहांपुर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मादक पदार्थ की तस्करी कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित किए जाने तथा तथ्य प्रकाश में आए थे उक्त प्रकरण में उक्त प्रकरण में प्राधिकारी SAFEMA कोर्ट दिल्ली के आदेश के अनुसार शाहजहांपुर पुलिस व मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 80 करोड रुपए की संपत्ति सीज की।
सीओ ज्योति यादव, दीपक कुमार तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार थाना कटरा, प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल थाना तिलहर, हरकेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना गढ़िया रंगीन, सत्य प्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना खुदागंज,प्रिंस कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना जैतीपुर, जिला मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित कुमार शर्मा, योगेश कुमार आदि पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्कर बाबू उर्फ सिराज की 80 करोड रुपए की संपत्ति को सीज।
सीओ ज्योति यादव ने बताया कि बाबू उर्फ सिराज के ऊपर अलग-अलग जिलों में एनडीपीएस में मुकदमे दर्ज है शाहजहांपुर पुलिस और मुजफ्फरनगर की पुलिस टीम ने बाबू आर्फ रियाज द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी कर अर्जित की गई 80 करोड की संपत्ति को सीज किया गया है, साथी ही थाना कटरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई प्रचलित है।