खबरें देश-विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 301

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

दिन गुरुवार 26 मार्च 2026

🔵👉आज दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त सुबह 6:16 से 7:48 तक फिर 10:56 से दोपहर 2:01 तक, तथा अभिजीत मुहूर्त 12:02 से 12:52 तक। चैत्र नवरात्रि का आज आठवां दिन, देश के मंदिरों में उमड़ रहा आस्था और भक्ति का जन सैलाब।

🔵👉मध्य प्रदेश में शिक्षकों की परीक्षा का शुरू हुआ जमकर विरोध, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ।

🔵👉सीधी के नए कलेक्टर विकास मिश्रा किसान कल्याण वर्ष पर सख्त होते हुए बोले, योजनाएं जमीन पर उतारो जिससे किसान आत्मनिर्भर बने।

🔵👉सीधी प्रशासन ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि सीधी में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है, घबराने की किसी को जरूरत नहीं है।

🔵👉सिंगरौली पुलिस ने 12 घंटे में नाबालिक बालिका को सकुशल किया दस्तयाब।

🔵👉सीधी में नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में हुआ गिरफ्तार।

🔵👉सीधी में सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने वाला, पत्नी की हत्या कर फरार पति 20 घंटे में पुलिस हिरासत में।

🔵👉ईरान ने अमेरिका के बिचौलिया को किया बेइज्जत, होर्मुज से पाकिस्तानी जहाज लौटाया, कहा-दुश्मनों को इजाजत नहीं मिलेगी।

🔵👉ईरान की ट्रंप को सीधी चुनौती, पहले झुको…फिर होगी बातचीत, युद्धविराम के लिए रखी बेहद सख्त शर्तें।

🔵👉ईरान-इजराइल जंग का असर, दुबई के लग्जरी बाजार और शॉपिंग मॉल हुए सुनसान।

🔵👉’भारत पाक‍िस्‍तान की तरह ‘दलाल’ देश नहीं’, ईरान मध्यस्थता पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक।

🔵👉चेतावनी के एक घंटे बाद ही आक्रामक हुआ ईरान, अमेरिकी पोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना।

🔵👉नए खतरनाक चरण में मिडिल ईस्ट जंग,ईरान ने इजराइल के सबसे बड़े पावर प्लांट पर दागी मिसाइल।

🔵👉अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बेंगलुरु में FIR,भतीजे रोहित ने 5 आरोप लगाए, कहा- महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज नहीं की गई।

🔵👉भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा कायम, फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; ट्रंप छूटे काफी पीछे।

🔵👉देश की ब्लड बैंकों की अब डिजिटल निगरानी,ई-रक्तकोष पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, सख्ती स्टॉक और उपलब्धता में अंतर तो एक्शन होगा।

🔵👉तमिलनाडु चुनाव, AIADMK ने 169 सीटों पर लड़ने का किया ऐलान, BJP को 27 सीटें।

🔵👉हरीश राणा को नम आंखों से विदाई, 13 साल बाद खत्म हुआ संघर्ष; पिता बोले- ‘अब वह सुखद जगह पर’।

🔵👉ईरान ने US के F-18 फाइटर जेट पर दागी मिसाइल, वीडियो जारी कर दिया सबूत।

🔵👉ढाका लौट रही बस पद्मा नदी में समाई; ईद के बाद लौट रहे 16 लोगों की मौत, कई लोग अब भी लापता; तलाश जारी।

🔵👉’न पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे, न गैस की होगी कमी’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र सरकार ने बनाया मास्टरप्लान।

🔵👉खाड़ी संकट पर भारत चौकन्ना, विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए 24×7 हेल्पलाइन-कंट्रोल रूम, इजराइल से निकासी शुरू।

खेल समाचार

🔴👉🏏दक्षिण अफ्रीका ने पांचवां टी-20 मैच 33 रन से जीता,सीरीज 3-2 से अपने नाम की; न्यूजीलैंड 22 साल से नहीं हरा सकी।

🔴👉🏏क्रिकेटर शेन-वॉर्न के परिवार को मिल सकते हैं 460 करोड़,करीब 20 साल पहले लिए फैसले से फायदा, राजस्थान रॉयल्स को 2008 में IPL जितवाया था।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment