जल संरक्षण की मिसाल: कमको गांव में चला स्वच्छता और संवर्धन अभियान

0 153

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडोरी (म.प्र.)

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत नान डिंडोरी के पोषक ग्राम कमको में साफ-सफाई एवं जल संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड समनापुर के मार्गदर्शन में चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

 

अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र के पास स्थित कुएं की व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही, कुएं के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए नाली का निर्माण भी किया गया, ताकि पानी का बेहतर निस्तारण हो सके और जल स्रोत स्वच्छ बना रहे।

 

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए “जल है तो कल है” का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव ने जल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण बेहद आवश्यक है।

 

कार्यक्रम में सेक्टर क्रमांक 02 छांटा के नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव, मेंटर दिलीप कुमार बर्मन, केशव ठाकुर, शिवकुमार ठाकुर, डॉली पनरिया सहित प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष चंदूलाल यादव, सचिव बुधराम एवं अन्य सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

इस प्रकार के प्रयास न केवल गांव की स्वच्छता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता भी पैदा करते हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment