खबरें देश-विदेश की सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
मंगलवार, 24 मार्च 2026
🔵👉आस्था और भक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिरों में उमड़ रहा जन सैलाब।
🔵👉सीधी को मिले विकास मिश्रा के रूप में तेज तर्रार कलेक्टर। इनसे सीधी के सिस्टम में सुधार की बड़ी उम्मीदें।
🔵👉अब मध्य प्रदेश की पंचायत में एआई की हुई एंट्री सभासार लिखेगा मीटिंग के नोट्स।
🔵👉सीधी में एक अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, सत् प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थित पर दिया जा रहा जोर।
🔵👉सीधी के आंगनबाड़ी केदो में 24 मार्च को विद्यारंभ प्रमाण पत्र का होगा वितरण, इससे बच्चों के स्कूल प्रवेश को मिलेगा बढ़ावा।
🔵👉रीवा में गुरु शिष्य रिश्ता हुआ शर्मशार, नाबालिक छात्रा से ज्यादिती की कोशिश करने वाला शिक्षक हुआ गिरफ्तार।
🔵👉रीवा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल।
🔵👉डिंडोरी जिले के बजांग ब्लॉक में प्रत्येक सोमवार को लग रहे विशेष स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं।
🔵👉फिल्म पुष्पा की तर्ज पर मऊगंज में सागौन की तस्करी का हो रहा खेल। बांस की लड़कियों के नीचे छुपा कर लाई गई सागौन की खेप।
🔵👉उड़ान भरते ही दर्दनाक हादसा! कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 110 से ज्यादा सैनिक थे सवार।
🔵👉‘शीशमहल’ विवाद- केजरीवाल के सरकारी बंगले पर 342% ज्यादा खर्च,CAG रिपोर्ट में कई गड़बड़ियां उजागर, काम पहले कराया मंजूरी बाद में मिली।
🔵👉ब्रिटिश PM स्टारमर का बड़ा बयान- ईरान से सीधा कोई खतरा नहीं, हमारा देश सुरक्षित।
🔵👉ट्रंप ने रोकी जंग, सोशल मीडिया पर किया ऐलान- ईरान से हो रही बात। ईरान ने किया खंडन।
🔵👉पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स ने लगाया 1,837 अंक का गोता, निवेशकों के लाखों हजारों करोड़ स्वाहा।
🔵👉पश्चिम एशिया तनाव के बीच USD के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, 93.84 प्रति डॉलर के पार।
🔵👉फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट,पेट्रोल पंप पर चला रहा था पंचर की दुकान, सैनिकों के फोटोज भेजता; हर PHOTO पर मिलते थे ₹6 हजार।
🔵👉असम में JMM ने उतारे 21 उम्मीदवार, कांग्रेस को सताया आदिवासी वोटों के बिखराव का डर। 🔵👉’ईरान और हिजबुल्ला पर जारी हैं हमले’, ट्रंप से बातचीत के बाद बोले इस्राइली PM नेतन्याहू।
🔵👉अमेरिका में ट्रक से टकराया विमान, दो पायलट की मौत, 100 से अधिक यात्री घायल।
🔵👉सोना ₹12 हजार और चांदी में ₹31 हजार की गिरावट, ईरान जंग के कारण हुआ सस्ता।
🔵👉ईरान युद्ध के चलते LPG सिलेंडर के दाम घटाएगी कंपनियां, 10KG घरेलू गैस देने को तैयार।
🔵👉 ओपिनियन पोल के अनुसार असम में फिर सरकार बनाएंगे हिमंता बिस्वा सरमा, पिछड़ी कांग्रेस।
🔵👉बंगाल ओपिनियन पोल में 38.9% लोग ममता बनर्जी की सरकार से नाखुश।
🔵👉रूसी उप विदेश मंत्री का बड़ा बयान, बोले-ईरान के साथ निरंतर संपर्क में है देश, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से प्रतिक्रिया की मांग की।
🔵👉राहुल गांधी को बड़ी राहत, अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी मामले में फिर टली सुनवाई, 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई।
🔵👉पेट्रोल की कमी की अफवाह गुजरात में फैली,कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें, सरकार ने कहा- अफवाहों से दूर रहें।
🔵👉2029 चुनाव से पहले लागू होगा 33% महिला आरक्षण,लोकसभा सीटें बढ़कर 816 होंगी, महिला सांसदों की संख्या 273 तक पहुंचेगी।
🔵👉ईरान जंग पर मोदी बोले- असर लंबा रह सकता है,हमें तैयार रहना होगा, कोरोना में भी ऐसा संकट झेल चुके, एकजुटता हमारी पहचान।
खेल समाचार
🔴👉🏏IPL शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर बैंगलोर एवं सनराइजर्स हैदराबाद तथा दिल्ली कैपिटल को झटका, कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर!
❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤