सीधी में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन — कलेक्टर हटाए, GM सस्पेंड

औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ियां, एक घंटे में बड़ा फैसला

0 333

 

 

भोपाल/सीधी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिले के औचक निरीक्षण के दौरान बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है।

निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों, जनप्रतिनिधियों के फीडबैक और विभागीय समीक्षा के आधार पर मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पी.एस. धनवाल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह औचक दौरा पूरी तरह गोपनीय था और महज एक घंटे के भीतर ही बड़ी कार्रवाई कर दी गई, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि अधिकारी जहां भी पदस्थ हैं, उन्हें पूरी जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ काम करना होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम मोहन यादव ने यह भी ऐलान किया कि अब प्रदेश में औचक निरीक्षण का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और वे कभी भी किसी भी जिले या विभाग में पहुंच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कागजों में व्यवस्थाएं ठीक दिखाना काफी नहीं है, सरकार अब जमीनी हकीकत खुद देखेगी।

मुख्यमंत्री के इस सख्त रुख को सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है। इसके बाद पूरे प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment