जहानाबाद रेल थाना में शांति समिति की बैठक, ईद, चैती छठ और रामनवमी पर शांति बनाए रखने की अपील

0 212

जहानाबाद (बिहार)। स्थानीय रेल थाना परिसर में थाना अध्यक्ष डी.एन. यादव एवं आरपीएफ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में ईद, चैती छठ और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं। इसके लिए पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों के सहयोग को आवश्यक बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक के अंत में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिलेवासियों को चैती छठ, रामनवमी एवं ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सभी से मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील की। इसके बाद पुलिस प्रशासन एवं मौजूद लोगों ने स्टेशन क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर शांति का संदेश दिया।

इस अवसर पर राजद जिला प्रवक्ता डॉ. शशि रंजन उर्फ पप्पू, जिला महासचिव विनोद यादव, वार्ड पार्षद सह राजद महासचिव संजय यादव, एससी/एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद चौधरी, मो. आरिफ हुसैन, नगर अध्यक्ष बैकुंठ यादव, प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार, राजद नेता तरुण यादव, विजय कुमार, अपर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता: नवीन कुमार, पटना (बिहार)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment