छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया हुई ऑनलान

🚨 BREAKING NEWS | 🚨
सीधी | 21 मार्च 2026 | Pride India News
जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक संचालित सभी छात्रावासों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है।
👉 अधिकारियों के निर्देश जारी
जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह ने सभी प्राचार्यों एवं वार्डनों को समय-सीमा में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं सहायक संचालक ओशो उत्सव को सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
👉 17 से 28 मार्च तक पहला चरण
एपीसी रमसा डॉ. सुजीत कुमार मिश्र के अनुसार—
✔️ उत्कृष्ट विद्यालय सीधी (बालक एवं बालिका)
✔️ मॉडल स्कूल सीधी (खजुरी)
✔️ टमसार, टिकरी, रामपुर नैकिन, सेमरिया, अमिलिया (बालिका छात्रावास)
इन सभी में प्रवेश का पहला चरण 17 मार्च से 28 मार्च 2026 तक पूरा किया जाएगा।
👉 कैसे होगा प्रवेश
✔️ आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होंगे
✔️ विद्यार्थी स्वयं आवेदन कर सकेंगे
✔️ आवेदन की प्रति वार्डन को जमा कर पावती लेनी होगी
👉 मेरिट के आधार पर चयन
✔️ सभी आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री के बाद
✔️ सॉफ्टवेयर के माध्यम से मेरिट के आधार पर सीट आवंटन
✔️ चयन सूची पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी
💡 विशेष सुविधा:
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में प्रावधिक प्रवेश भी दिया जाएगा।
👉 हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — Pride India News