मानवाधिकार संरक्षण संगठन महासंघ की पहली बैठक आयोजित

0 9,002

HRD 24 News डिजिटल प्लेटफॉर्म की दी गई जानकारी
सीधी। मानवाधिकार संरक्षण संगठन के तत्वावधान में नवगठित HRD मानवाधिकार संरक्षण संगठन महासंघ की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने कहा कि मानवाधिकार संरक्षण संगठन समाज में न्याय, समानता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य को और व्यापक बनाने के लिए HRD मानवाधिकार संरक्षण संगठन महासंघ का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से छोटे-छोटे सामाजिक संगठनों और समूहों को जोड़कर एक मजबूत मंच तैयार किया जाएगा।
उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक सामाजिक संगठनों और समूहों को महासंघ से जोड़ें, ताकि मानवाधिकारों की आवाज को मजबूती मिल सके।
बैठक के दौरान संगठन के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म HRD 24 News की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि यह प्लेटफॉर्म मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य करेगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं को मानवाधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अपने-अपने जिलों में होने वाले मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों पर विशेष ध्यान देने और पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment