खबरें देश विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
सोमवार, 16 मार्च 2026
🔵👉सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने कहा है कि गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं, पैनिक बुकिंग से बचें।
🔵👉सीधी कलेक्टर की पहल लाई रंग, उत्कृष्ट विद्यालय में फ्री नीट-जेइइ कोचिंग, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी।
🔵👉सीधी में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी को लेकर आयोजित हुई प्राचार्यों की बैठक, 31 मार्च तक शतप्रतिशत प्रवेश के निर्देश।
🔵👉सीधी में छात्र नेताओं ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन, जिला अध्यक्ष के हाथों ग्रहण की सदस्यता।
🔵👉सीधी पुलिस की दमदार कार्यवाही में 65 वारंटी एक ही रात में गिरफ्तार।
🔵👉अपहरण करता के चंगुल से नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद करने में सीधी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी भी हुआ गिरफ्तार।
🔵👉सिंगरौली में दिखाई दिया हाई वोल्टेज ड्रामा, कंपनी के वादे से त्रस्त टावर पर चढ़ीं दो महिलाएं।
🔵👉डिंडोरी जिले के अमरपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरदा में 24 लाख का पर्कुलेशन टैंक बना टाइम बम, घटिया निर्माण से ग्रामीणों में दहशत।
🔵👉उत्तर प्रदेश भाजपा में ब्राह्मण विद्रोह, उत्तर प्रदेश के दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडितों को अवसरवादी बताने के विकल्प पर विधायक रमेश मिश्रा ने सरकार की बखिया उधेड़ी, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।
🔵👉नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत व कई घायल।
🔵👉बज गया चुनावी बिगुल,5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे।
🔵👉 10 राज्यों में राज्यसभा की 11 सीटों पर आज होगा चुनाव,37 में से 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
🔵👉70 से ज्यादा घर तबाह, 2 लोगों की मौत… ओडिशा में भयंकर तूफान ने मचाई तबाही।
🔵👉ईद से पहले बांग्लादेश में ईंधन की कमी बढ़ी, भारत से 45 हजार टन डीज़ल करेगा आयात।
🔵👉सबको माफ करते जाओ; लंबे समय से कोमा में चल रहे ‘इच्छामृत्यु’ के लिए जाते हुए हरीश राणा का वीडियो रुला देगा।
🔵👉नेतन्याहू की हत्या की अफवाहें वायरल, पीएम कार्यालय ने कहा- ‘प्रधानमंत्री बिल्कुल ठीक’।
🔵👉’इसराइली पीएम ज़िंदा हैं तो ढूंढकर मारेंगे’ ईरान के बयान के बाद नेतन्याहू ने जारी किया अपना वीडियो।
🔵👉गैस संकट पर राहत, एलपीजी बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने दोहराया- ईंधन की कमी नहीं
🔵👉ईरान युद्ध , यूएई में 35 लोग गिरफ्तार, 19 भारतीय भी शामिल; सोशल मीडिया पर ईरानी हमले के फेक वीडियो फैलाने का आरोप।
🔵👉ईरान के ‘खारग द्वीप’ पर अमेरिका ने किया हमला,फौजी ठिकानों को बनाया निशाना, लेबनान में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत
🔵👉अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लारा लूमर ने भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए मांगी माफी।
🔵👉UAE ने उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, Air India ने रद्द कीं कई फ्लाइट्स; IndiGo ने बदला शेड्यूल
🔵👉चुनाव घोषणा के बाद आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया।
🔵👉ईरान का बड़ा बयान, बिना गारंटी और हर्जाने के युद्ध का अंत संभव नहीं।
🔵👉कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।
🔵👉ट्रंप ने मांगा साथ, लेकिन कोई तैयार नहीं, होर्मुज पर अमेरिका पड़ा अकेला।
🔵👉विधानसभा चुनाव 2026,मतदान की अवधि कम की गई लेकिन मतगणना में होगी देरी, विपक्ष ने उठाए सवाल।
🔵👉ईरान के ‘क्राउन ज्वेल’ खारग द्वीप पर अमेरिका की बड़ी स्ट्राइक, ट्रंप बोले- ‘मजे के लिए कर सकते हैं और हमले’।
खेल समाचार
🔴👉🏏बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश ने 11 रनों से जीता मैच, सीरीज 2-1 से की अपने नाम।
🔴👉🏏बीसीसीआई का नमन अवार्ड- विश्वकप विजेताओं को बीसीसीआई का ‘नमन’, गिल-मंधाना वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤