भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित छात्र नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता

0 9,049


सीधी। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न छात्र नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के हाथों इन छात्र नेताओं ने पार्टी में प्रवेश किया।
बताया गया कि मध्य भारत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके अरुणेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने अपने साथियों आकाश सिंह चौहान, प्रिंस द्विवेदी, अनीश सिंह परिहार, विवेक सिंह चौहान, अनी गहरवार तथा सुनील सिंह के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचकर विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, बृजेश सिंह चौहान, श्रवण सिंह चौहान सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी और वे समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment