सामाजिक अंकेक्षण की विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

0 198

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्की म-म.प्र. अंतर्गत, कलेक्टर जिला डिण्डौरी का पत्र क्रमांक 668 दिनांक 09.03.2026 के माध्य‍म से जिले के सातो विकासखण्डों में दिनांक 10.03.2026 से 18.03.2026 तक कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निगरानी में विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित करने के निर्देश प्राप्त् हुए हैं, प्राप्त निर्देशानुसार जनपद पंचायत समनापुर में वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25, 2025-26 एवं पूर्व वर्षों के सोशल आडिट से प्राप्त मुददों के निराकरण किये जाने हेतु गठित समिति द्वारा ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट ग्रामसभा से प्राप्त वित्तीय अनियमितता, वित्तीय विचलन एवं प्रक्रिया उल्लंघन के समस्त मुददों के निराकरण हेतु सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को वित्तीय अनियमितता की राशि शासन के खाते में जमा करने, वित्तीय विचलन एवं प्रक्रिया उल्लंघन के मुददों पर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने हेतु आवश्यंक निर्देश दिये गये । विकासखण्ड स्तरीय गठित समिति में श्री पंकज जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्रीमति वंदना मार्को सहायकयंत्री, श्री विशन सिंह उरैती अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, श्री शेरखान सहायक लेखाधिकारी, कलेक्टर से नामांकित गणमान्य नागरिक श्री अशोक संत, श्री उजियार सिंह धुर्वे, कृष्णकांत दुबे जिला समन्वयक सोशल आडिट जिला पंचायत डिण्डौ्री, महेन्द्र कुलेश विकासखण्ड समन्वयक जनपद पंचायत समनापुर तथा ग्राम पंचायतों से सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम सामाजिक एनीमेटर वेदप्रकाश यादव, भरत यादव, अनिल तेकाम, गंगाराम सैयाम, तनेश ठाकुर एवं प्रीति राय उपस्थित रहे

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment