सादर अभिवादन!सुबह-सबेरे समाचार दर्शन

0 174

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

मंगलवार, 24 फरवरी 2026

🔵👉सीधी के शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय को मिली उच्च न्यायालय से जमानत की मंजूरी, समर्थकों में भारी उत्साह, रिहाई पर जोरदार स्वागत की की जा रही तैयारी।

🔵👉सीधी में जंगली हाथियों ने मचाया आतंक, एन एच 39 सीधी रीवा मार्ग पर अलर्ट जारी, कई घंटे तक रहा जाम।

🔵👉नशे के विरुद्ध सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मोटरसाइकिल से गांजा सप्लाई कर रहा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, 72,500 का मसरूका हुआ जप्त।

🔵👉नशे में बहन चलाने वालों पर सीधी पुलिस की जारी है धमाकेदार कार्यवाही।

🔵👉सीधी में मझौली पुलिस की बड़ी सफलता, 3000 किलोमीटर दूर गुजरात के कच्छ से नाबालिक किशोरी सुरक्षित बरामद।

🔵👉सीधी में जनगणना 2027 का शंखनाद, मोबाइल ऐप से होगी पहली डिजिटल गणना।

🔵👉बिजली दर में बढ़ोतरी पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल बरसे।

🔵👉सीधी न्यायालय की अपील राजीनामा योग्य मामलों का करें निपटारा, विवाद विहीन समाज की ओर बढ़ें कदम।

🔵👉डिंडोरी जिले के शंकर घाट ढोढ़ा में रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण का शुभारंभ, प्राण प्रतिष्ठा के साथ निकली कलश यात्रा।

🔵👉चीन का ट्रंप को कड़ा संदेश, ट्रेड वॉर में कोई विजेता नहीं होता, ‘एकतरफा टैरिफ तुरंत खत्म करो’

🔵👉झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत,रांची से दिल्ली जा रहा था विमान; टेकऑफ के 20 मिनट बाद संपर्क टूट गया था।

🔵👉AI समिट हंगामा, पुलिस ने 7 आरोपी किए गिरफ्तार,यूथ कांग्रेस नेशनल प्रेसिडेंट से भी पूछताछ; आरोपी कृष्ण हरि की कार से पीएम फेस वाली टीशर्ट मिली।

🔵👉नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा… काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 18 यात्रियों की मौत।

🔵👉नहीं रहे मुकुल रॉय,TMC के संस्थापक सदस्य और पूर्व रेल मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

🔵👉दिल्ली विधानसभा-सचिवालय को बम ब्लास्ट की धमकी,खालिस्तानी ग्रुप ने ईमेल में लिखा- दिल्ली बनेगा खालिस्तान; आर्मी-एयरफोर्स स्कूल को थ्रेट मिली।

🔵👉 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर से टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गेम खेलने वाले सावधान।

🔵👉भारत को राहत, नहीं लगेगा ट्रंप टैरिफ? सुप्रीम कोर्ट के बाद US कस्टम ने भी हटाया टैरिफ।

🔵👉सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी की GIC से अहम बैठक, यूपी में निवेश के अवसरों पर हुई विस्तृत चर्चा।

🔵👉RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- अब कटने और बंटने के दिन गए, 1947 जैसी त्रासदी देश में फिर कभी नहीं होगी।

🔵👉अमित शाह बोले-‘भारत टैक्सी’ का उद्देश्य ‘सारथी’ को कंपनी के मुनाफे का मालिक बनाना।

🔵👉मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट,राजस्थान-झारखंड के 3 जिलों में पारा 34° पार; सिक्किम में बर्फबारी, त्सांगू में 350 गाड़ियां फंसी।

खेल समाचार

🔴👉🏏 T20 विश्व कप क्रिकेट में बैटिंग के बाद बॉलिंग में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 107 रन से हराकर जिम्बाब्वे को चटाई धूल।

🔆प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदरऔर मंगलमय हो🔆

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment