सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 256

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

दिन बुधवार, 18 फरवरी 2026

🔵👉सीधी जिले के कुसमी में पुजारी इंद्रभान द्विवेदी का किया गया बेरहमी से कत्ल, आरोपी ने सीने पर पैर रखकर काटी गर्दन। सीने पर किया आठ वार। क्षेत्र में तनाव व्याप्त, लेकिन पुलिस का सख्त पहरा। बढ़ाई गई गस्त।

🔵👉सीधी में तीसरी संतान पैदा करने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग मेहरबान।

🔵👉सीधी सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा द्वारा विकास योजनाओं की की गई समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश।

🔵👉सीधी जिले में 14 मार्च को होने जा रहा है न्याय का महाकुंभ, नेशनल लोक अदालत में बिजली मामलों पर भारी छूट, मौके पर ही होगा समझौता।

🔵👉सीधी जिले में मानवता की मिसाल बनी रामपुर नैकिन थाना पुलिस, राह भटके मासूम को सुरक्षित मिलाया परिवार से।

सीधी में सरकार सीधे जनता के दरबार में। 120 आवेदन, 25 की सुगम टोकन से राहत।

🔵👉सीधी सहित मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षकों का हुआ तबादला।

🔵👉सीधी जिले के जनपद पंचायत सिहावल में मनरेगा सड़क निर्माण में भारी लापरवाही, 3 साल बाद भी पड़ा हुआ अधूरा काम, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश।

🔵👉डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत बजांग अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना में महीनों की अनुपस्थिति पर पंचायत सचिव हुआ निलंबित, जिला पंचायत ने की कड़ी कार्यवाही।

🔵👉जम्मू की जेल से फरार पाकिस्तानी कैदी पंजाब के शहर से गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों को घायल कर भागे थे आरोपी।

🔵👉 बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनते ही टकराव शुरू,बांग्लादेश में फिर आंदोलन की तैयारी।

🔵👉पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला… बाजौर में सुरक्षा चौकी से टकराई बारूद से भरी गाड़ी, 11 जवानों की मौत, 12 आतंकी ढेर।

🔵👉गावस्कर, कपिल देव समेत 14 दिग्गजों की इमरान खान के लिए मानवीय अपील।

🔵👉5000 रुपये की सौगात और स्वावलंबन का साऔ, तमिलनाडु बजट में महिलाओं की बल्ले-बल्ले।

🔵👉 बांग्लादेश में रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल हुए बिरला, भारत यात्रा के लिए PM का निमंत्रण सौंपा।

🔵👉 आठवें पे कमीशन से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 5% बढ़कर 63% हो सकता है DA; होली से पहले मिलेगी खुशखबरी?

🔵👉चीन-अमेरिका नहीं भारत पर फोकस, साउथ अफ्रीका की ‘टॉप प्रायोरिटी’ बना इंडिया, ODI वर्ल्ड कप को बना रहा बड़ा मौका।

🔵👉जम्मू में ‘गद्दारों को गोली मारो’ के नारे,ज़मीन अतिक्रमण विवाद पर हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों का प्रदर्शन।

🔵👉राजपाल यादव को मिली बड़ी राहत, तिहाड़ जेल से बाहर आते ही हुए भावुक।

खेल समाचार

🔴👉🏏भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी का दिख रहा असर, 2021 वर्ल्ड कप और 2019 चैंपियंस ट्रॉफी भारत में हो सकती है शिफ्ट। ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प।

🔴👉🏏T20 विश्व कप में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मैच हुआ रद्द, ऑस्ट्रेलिया T20 विश्व कप से बाहर। कंगारू दूसरी बार हुए हैं ग्रुप स्टेज से बाहर।

🔴👉🏏 T20 विश्व कप में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया, जीत के साथ वर्ल्ड कप से विदाई

🔆प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो🔆

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment