अवैध शस्त्र बनाने की तीन भाई चला रहे थे फैक्ट्री, एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पंचायत चुनाव में अवैध असला बनाकर बेचने की थी तैयारी।
मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर के थाना निगोही पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण करने वाले अभियुक्त संतोष को गिरफ्तार किया।
पंचायत चुनाव में अवैध असला बनाकर बेचने की कर रहे थे तैयारी एक भाई गिरफ्तार दो भाइयों की तलाश जारी।
वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक पंकज कुमार, उप निरीक्षक श्रीपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना निगोही क्षेत्र के गांव माल किया के बाहर कच्चे रास्ते पर बने खंडहर के मकान से संतोष पुत्र रामलाल 42 वर्ष निवासी ग्राम भटपुरा मिश्र थाना निगोही जिला शाहजहांपुर को तमंचा बनाते हुए किया गिरफ्तार, इसके कब्जे से 3 अवैध तमंचे कारतूस, खोखा व तमंचे बनाने के उपकरण किया बरामद।
अभियुक्त संतोष ने पूछ ताछ में बताया कि वह आगामी पंचायत चुनाव में तमंचे बनकर बेचने की तैयारी कर रहा था, संतोष ने बताया कि वह और उसके दो भाई सोनू उर्फ सोमपाल और सुखपाल तमंचे बनाते हैं, सुखपाल जनपद संभल और मुरादाबाद में शास्त्रों की सप्लाई करता है।
सीओ सदर पंकज जैन ने बताया कि थाना निगोही पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस अवैध शास्त्र फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त नाम संतोष पुत्र रामलाल 42 वर्ष नहै पूछ अभियुक्त ने बताया कि वह और उसके दो भाई तीनों मिलकर अवैध असला बनाकर आसपास के क्षेत्र में बेचते हैं गिरफ्तार अभियुक्त न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है अन्य दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीममें लगी है।