मनरेगा सड़क निर्माण में लापरवाही, तीन साल बाद भी अधूरा काम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

0 449

सीधी।

जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेहराकोटहर में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। वर्ष 2023 में स्वीकृत यह सड़क झिंगाझार मुख्य मार्ग से खैरहा बुधिमान सिंह के घर तक बनाई जानी थी, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

सड़क निर्माण अधूरा रहने के कारण मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाता है। इससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है और ग्रामीणों का आवागमन ठप हो चुका है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए तथा शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment