कालिन्द्री महोत्सव का भव्य शुभारंभ, पूर्व मंत्री इमरती देवी ने किया उद्घाटन
पिछोर।
श्रीश्री 1008 श्री गुरु कन्हरदास महाराज की तपोस्थली कालिन्द्री धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कालिन्द्री महोत्सव का भव्य शुभारंभ मंगलवार, 11 फरवरी 2026 को श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। मेले का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी सुमन, नगर परिषद पिछोर अध्यक्ष श्रीमती रामजानकी राजेश पंडा एवं मेला अध्यक्ष रिंकल चतुर्वेदी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मंगल सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री इरफान खान की विशेष उपस्थिति रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ भव्य शुभारंभ
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पीयूष श्रीवास्तव सहित नगर परिषद के पार्षदगण भगवान सिंह सेंगर, अशोक कुशवाह, नवल भार्गव, सागर बंशकार, कमलेश गुप्ता, खांडे राव कदम, अल्ताफ खान, शकील मंत्री, शफीक खान, रिंकल चौबे, फिरोज खान, राजेश पंडा, प्रमोद पांडे, बालाराम वाथम, सुरेश सोनी, हरस्वरूप श्रीवास्तव, दीपक पटसरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भक्ति और परंपरा का संगम बना कालिन्द्री महोत्सव
कालिन्द्री महोत्सव धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। कालिन्द्री धाम में आयोजित इस मेले में आगामी 8 दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्याएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन शामिल होकर आयोजन को सफल बना रहे हैं।