सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

.. संपादक➖ आर डी पांडेय
.. और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖राकेश शर्मा के साथ
.. गुरुवार, 12 फरवरी 2026
🔵👉सीधी जिले के सिहावल में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने बुजुर्ग महिला को कुचला,हुई मौके पर मौत।
🔵👉जिला अस्पताल सीधी में खड़ी108 एंबुलेंस में लगी अचानक भीषण आग, आधे दर्जन से ज्यादा वाहन जलकर हुए खाक।
🔵👉सीधी में ₹10 के विवाद में हुई चाकू बाजी, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती। कन्या महाविद्यालय के पास ठेले पर हुआ विवाद।
🔵👉सीधी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने पेंशन को लेकर कहा की यह भाजपा की बेरहमी।
सीधी की जमोड़ी पुलिस ने नाराज होकर नागपुर गई नाबालिक किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।
🔵👉सीधी जिले में अवैध रेत परिवहन पर कुसमी पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर सहित 6 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त। खनिज माफियाओं के बीच मचा हड़कंप।
🔵👉डिंडोरी जिले के पड़रिया खुर्द में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कलश यात्रा। शिव शक्ति महा रूद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ।
🔵👉ईरान के खिलाफ कुछ बड़ा होने वाला ! नेतन्याहू कड़ी सुरक्षा के साथ एमरजैंसी मे पहुंचे अमेरिका, खतरनाक एजेंडे पर ट्रंप से 7वीं मुलाकात।
🔵👉 उत्तर प्रदेश में गन्ना ₹30 महंगा, बिजली मुफ्त और खातों में 94,000 करोड़! CM योगी के ‘महा-बजट’ ने किसानों की कर दी बल्ले-बल्ले।
🔵👉 किरण रिजिजू ने कहा की ओम बिरला को दीं गालियां, जबरदस्ती चेंबर में घुसे 25 कांग्रेस सांसद,
🔵👉राजनीतिक अस्थिरता के लंबे दौर के बाद बांग्लादेश में आज होगा चुनाव हो रहा चुनाव।
🔵👉असम में भारत का सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल तैयार, 100 साल चलेगा, चीन से सटे बॉर्डर इलाकों तक कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
🔵👉मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी ,अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी अभियान जारी।
🔵👉‘युद्ध का युग खत्म नहीं, शुरू हो रहा है’,आर्थिक सर्वेक्षण पर संसद में राहुल गांधी का बड़ा बयान।
🔵👉 मध्य प्रदेश के खरगोन में 45 साल पहले 100 रुपये के गेहूं चोरी की एफ़आईआर, अब गिरफ़्तारी के लिए पहुंची पुलिस।
🔵👉दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वालीं 1280 व्यावसायिक इकाइयों पर निगम ने जड़ा ताला, दो महीने तक चला विशेष अभियान।
🔵👉राहुल गांधी के ‘भारत माता को बेचने’ के आरोप पर निर्मला सीतारमण का जवाब, कांग्रेस को दिलाई शर्म अल शेख की याद।
🔵👉अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को प्रोटोन ईमेल के जरिए धमकी, मांगी फिरौती।
🔵👉वंदे मातरम को लेकर सरकार ने नए नियम जारी किए, राष्ट्रगान से पहले 6 छंदों वाला राष्ट्रगीत अनिवार्य।
खेल समाचार
🔵👉🏏 T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में अभिषेक शर्मा को दो दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, नामीबिया के साथ मैच खेलना संशय में।
🔵👉🏏 T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में टीम इंडिया पर फूटा इंजरी बम! ईशान किशन भी चोटिल, बुमराह की यार्कर ने किया घायल।
🔵👉🏏 T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में डबल सुपर ओवर का महाधमाका, रोमांच की सारी हदें पार करने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका जीता, गुरबाज का दिल तोड़ गया आखिरी पल,सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़।
🔵👉🏏 T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत से शुरुआत, आयरलैंड की लगातार दूसरी हार,एलिस और जाम्पा ने चार-चार विकेट झटके।
🔵👉🏏 T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत, रोमांंचक मुकाबले में इंग्लैंड को बुरी तरह रौंदा।
🔆प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🔆