महाराष्ट्र से गिरफ्तार 25 हज़ार का इनामी अक्षय कदम।
मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। भाजपा नेता दिवाकर सिंह के होटल पर तोड़फोड़ व उनके गनर पर हमला करने के आरोपी अक्षय कदम 25 हज़ार के इनामी को शाहजहांपुर पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।
भाजपा शहर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह का थाना तिहाड़ क्षेत्र के नगरिया मोड पर होटल है आरोप है कि 19 दिसंबर को अक्षय, ऋषभ तिवारी, आयुष मराठा हिमांशु मिश्रा योगेश कदम ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ की और गनर की पिटाई की थी
इस मामले में अक्षय कदम थाना सदर बाजार फरार चल रहा था बाकी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर भेज जेल भेज चुकी है,
एसपी राजेश द्विवेदी द्वारा अभियोग की गिरफ्तारी के लिए ₹25000 का इनाम घोषित किया गया
अक्षय कदम ने महाराष्ट्र में पांच फरवरी शादी कर ली, शादी कार्यक्रम स्थल की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी
7 फरवरी को पुलिस ने अक्षय कदम को महाराष्ट्र से थाना तिलहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ग्रामीण भवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 7 फरवरी को वांछित 25 हज़ार के इनामी अक्षय कदम को तिलहर ने महाराष्ट्र के जिला सातारा थाना कराड से गिरफ्तार कर न्यायालय कराड
में पेश कर ट्रांजिट डिमांड लेकर शाहजहांपुर लाया गया है अभियुक्त पर कई पुराने मुकदमे दर्ज है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।