समाजसेवी डॉ केपी गुप्ता ने स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं की वितरित

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट एवं अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार विवेक मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी वरिष्ठ सर्जन डॉ. के. पी. गुप्ता
ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात संस्था अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर ने दोनों अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया।
अध्यक्ष डॉ. के. पी. गुप्ता ने वहां उपस्थित मरीजों का एक एक करके स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की। शिविर मे 100 से अधिक लोगों की जांच कर उनकी समस्या का समाधान किया । कार्यक्रम के अंत में कुमार सागर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापिका कोमल गुप्ता, नैन्सी गुप्ता, हर्षिता वर्मा, राज गुप्ता, मानसी वर्मा, विवेक गुप्ता, कुनाल आदि का विशेष योगदान रहा।