सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 229

.. संपादक➖ आर डी पांडेय

.. और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

.. शुक्रवार, 06 फरवरी 2026

🎯सीधी- अब भाजपा को सवर्णों की जरूरत नहीं, यूजीसी बिल के विरोध में सीधी में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका,कुबरी से दो नेताओं ने दिया बगावती इस्तीफा।

🎯सीधी पुलिस ने धमाकेदार कार्यवाही करते हुए लिफ्ट के बहाने ठगी करने वाले गिरोह को फसाया जाल में। सीधी पुलिस की इस कार्यवाही से हो रही चौतरफा सराहना।

🎯सीधी में अवैध उत्खनन पर नो टालरेंस माफियाओं पर एन एस ए का डंडा, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी का कड़ा रुख।

🎯सीधी में मझौली थाना अंतर्गत वन विभाग की बड़ी कार्यवाही अवैधित परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जप्त, चालक गिरफ्तार।

🎯जहानाबाद जिले में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत पर उठा बड़ा सवाल, जांच रिपोर्ट में सामने आए गंभीर तथ्य, परिजन लग रहे न्याय की गुहार।

🎯डिंडोरी जिले के शहपुरा में बकाया विद्युत बिल न चुकाने पर 200 केवीए ट्रांसफार्मर हटाया गया।

🎯ममता सरकार को बड़ा झटका, SC ने जारी किया कर्मचारियों को 10 साल का बकाया DA देने का आदेश।

🎯अमेरिका से परमाणु संधि टूटते ही रूस का प्रहार- ‘अब हम स्वतंत्र…सैन्य कार्रवाई को तैयार हैं’।

🎯शराब, शीशमहल और शायरी…, राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘AAP’ पर बड़ा हमला।

🎯 आज ₹30000 हुई सस्‍ती, सोना भी टूटा, MCX पर मची अफरा-तफरी।

🎯झगड़ा एक ब्राह्मण से और पूरे गांव पर लगा दिया गया SC/ST Act, 210 ब्राह्मणों पर केस,और कई तो गांव मे रहते भी नही।

🎯गिरफ्तारी से पहले हर हाल में देना होगा नोटिस, पुलिसिया जुल्म पर SC का बड़ा फैसला।

🎯सुप्रीम कोर्ट केंद्र से बोला- वांगचुक की हिरासत पर विचार करें, दलीलों के अलावा भी सोचिए, उनकी तबीयत ठीक नहीं, जेल में 5 महीने हो गए।

🎯राज्यसभा में प्रधानमंत्री बोले- कांग्रेस के वक्त डील यानी बोफोर्स घोटाला, ये मोहब्बत की दुकान मोदी की कब्र खोदने की बात करती है, विपक्ष का वॉकआउट।

🎯पहले दिन ही मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध,कुकी ग्रुप्स ने बंद बुलाया, आज से विधानसभा का सत्र शुरू होगा।

🎯अहमदाबाद में आसाराम के आश्रम पर बुलडोजर चलेगा हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, सरकार का 45,000 वर्गमीटर जमीन लेने का रास्ता साफ।

🎯मेघालय में अवैध कोयला खदान में विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख।

🎯सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

🎯प्रधानमंत्री के जवाब के बिना लोकसभा से धन्यवाद प्रस्ताव पारित, स्पीकर बोले- पीएम मेरे आग्रह पर नहीं आए।

🎯आज से शुरू होगी पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी, ड्राइवर को नहीं देना होगा कमीशन।

🎯शहबाज शरीफ की बड़ी घोषण टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खलेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के प्रति एकजुटता का दिया हवाला।

🎯अंडमान- निकोबार द्वीप समूह बनेगा ‘ब्लू इकोनॉमी’ का हब, समुद्री शैवाल की खेती को बढ़ावा देगी सरकार।

🎯बिहार की महिलाएं बिकती हैं… तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल।

🎯दिल्ली में गायब होने वाली अफवाहों से डरे नहीं, पुलिस ने बताया- केस बढ़े नहीं, घटे।

खेल समाचार

✳️👉🏏 महिला प्रीमियर प्रीमियर लीग T20 क्रिकेट फाइनल, आरसीबी दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। दिल्ली का सपना फिर चकनाचूर।

✳️👉🏏टी-20 वर्ल्डकप, पाकिस्तान से मैच पर सूर्या बोले- हम तैयार, खेलने से उन्होंने मना किया, हम कोलंबो जाएंगे,PAK ने मुकाबले का बॉयकॉट किया।

🔆प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो🔆

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment