₹250.38 लाख से सिरसी में 6-विस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

0 7,900


सिरसी।
ग्राम पंचायत सिरसी में ₹250.38 लाख की लागत से 06-विस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के उन्नयन/निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संबोधन में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के विज़न तथा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। सिरसी में बनने वाला यह स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण अंचलों तक आधुनिक एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से सिरसी सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी और उन्हें दूर के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


शिलान्यास कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विश्वबंधु धर द्विवेदी, पुनीत नारायण शुक्ला, सुबेदास यादव, जनपद सदस्य दीपक पनिका, सरपंच छोटेलाल प्रजापति, योगेन्द्र सिंह, राममनोहर सिंह, संतलाल यादव, पवन यादव, अजीत वर्मा, अर्जुन सिंह, आयुष पाण्डेय, विनोद जायसवाल, चंद्रमणि चौबे, संजू दद्दा, विकाश शुक्ला, दीपू सिंह, सुरेश प्रजापति, रामगोपाल जायसवाल, सुखेंद्र सिंह, पवन सिंह, हिंछलाल प्रजापति, सुखुआ सिंह सहित मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी बबिता खरे तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment