श्री राम सेना की बैठक में सुनीता कवडे को बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना
पांढुर्णा | स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में सोमवार को श्री राम सेना की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष राहुल बालपांडे और दुर्गावाहिनी जिला अध्यक्ष रिया ओरिया के मार्गदर्शन में हुई इस सभा में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए श्रीमती सुनीता कवडे को दुर्गावाहिनी का नया जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के साथ ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने पुष्पहारों से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेश पहलवान, संगठन मंत्री किरणताई पवार और सुरक्षा प्रमुख निलेश जासूतकर सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। युवा सेना से सतनाम सिंग भादा, हरभजन सिंग जुन्नी और मीडिया प्रमुख सुनील कवडे ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
मातृशक्ति की ओर से अंजलि काकड़े सहित अन्य महिलाओं ने नए दायित्वों के लिए संकल्प लिया। सभी सदस्यों ने एक स्वर में समाज सेवा और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।