Breaking News

मानसिक स्वास्थ्य की भ्रांतियां मिटाने सिवनी और पारडी में लगी चौपाल

0 255

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना

पांढुर्णा/ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान के नलम कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम सिवनी और पारडी में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीणों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि मानसिक रोग कोई दैवीय प्रकोप नहीं बल्कि एक चिकित्सकीय स्थिति है जिसका सफल इलाज उपलब्ध है। जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से संचालित इस पहल के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क परामर्श और दवाइयां प्रदान की जा रही हैं। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि वे इलाज को बीच में न छोड़ें और मरीजों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।
उपचार की समय सारिणी
क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर हर महीने विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। महीने के पहले शनिवार को उपस्वास्थ्य केंद्र कौड़िया में जांच की जाती है। दूसरे शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी और तीसरे शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांदनवाडी में उपचार मिलता है। वहीं महीने के चौथे शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिगांव में मनोचिकित्सक उपस्थित रहकर मरीजों की नि:शुल्क जांच करते हैं। संस्थान ने अपील की है कि उपचार से वंचित व्यक्तियों को केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment