Pride India News का असर: मजदूर संघ के ज्ञापन से EWS प्रकरण में पटवारी हटाया गया

0 409

सीधी।

EWS प्रमाण पत्र प्रकरण को लेकर Pride India News पर प्रमुखता से उठाई गई खबर और भारतीय भवन एवं अन्य सन्निर्माण मजदूर संघ के ज्ञापन का असर अब साफ़ दिखाई देने लगा है। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बढ़ौरा क्षेत्र में पदस्थ पटवारी को वहां से हटा दिया है।

भारतीय मजदूर संघ ने EWS प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही, आवेदक के साथ अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। मामले को Pride India News द्वारा लगातार उजागर किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया गया।

संघ के संभागीय उपाध्यक्ष विकास नारायण तिवारी ने कहा कि यह कार्रवाई मजदूरों और गरीब वर्ग के आत्मसम्मान की जीत है। उन्होंने Pride India News का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया की सक्रिय भूमिका से ही पीड़ित को न्याय मिल सका।

मजदूर संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो और आम नागरिकों के साथ शासकीय कार्यालयों में सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment