प्रशासन सख्त: नशे के खिलाफ जिले में बिछेगा सख्ती का जाल, कलेक्टर ने दिए निर्देश

0 262

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुर्णा

पांढुर्णा/सौसर। जिले को नशामुक्त बनाने और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। आज सौसर एसडीएम कार्यालय में जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में NCORD और MedLEaPR समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक के मुख्य अंश:

स्कूलों में जागरूकता: जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि हर स्कूल में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया जाए। परिसरों में नशामुक्ति के प्रेरक संदेश और पोस्टर लगाए जाएंगे ताकि छात्र जागरूक रहें।

दवा दुकानों पर नजर: स्वास्थ्य विभाग और औषधि अधिकारी अब बिना बिल दवा बेचने वाली दुकानों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर पूर्ण रोक के निर्देश दिए गए हैं।

अवैध खेती पर लगाम: वन विभाग और कृषि विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि कपास के खेतों या संदिग्ध स्थानों पर गांजे की अवैध खेती की बारीकी से जांच करें।

डिजिटल पारदर्शिता (MedLEaPR): कलेक्टर ने एमएलसी और पीएम रिपोर्ट को शत-प्रतिशत ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। इससे मेडिकल-लीगल मामलों में पारदर्शिता आएगी और पुलिस को कार्रवाई में तेजी मिलेगी।

आबकारी की सक्रियता: आबकारी विभाग को बस्तियों में जाकर लोगों को जागरूक करने और पुलिस के साथ मिलकर अवैध शराब व नशे के खिलाफ अभियान चलाने को कहा गया है।

बैठक में एसपी श्री सुंदर सिंह कनेश सहित राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का लक्ष्य आपसी समन्वय से जिले को पूरी तरह नशामुक्त बनाना है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment